वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

यूपी में हो गई मानसून की एंट्री, इन जिलों में है भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में मानसून की दस्तक हो गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 30 जून से एक जुलाई के बीच प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेजी पकड़ेंगी। जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। गौरतलब है कि बारिश में 15 दिन के विलम्ब से किसानों को खेती किसानी के लिए पानी का संकट हो गया था, मानसून किसानों को राहत देगा।

रविवार से सोमवार के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बहराइच में सर्वाधिक 104 मिमी और श्रावस्ती में 80 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले सोमवार को आगरा 42.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं अलीगढ़ में 42 डिग्री और बांदा में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकर नगर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्रों में बादल घिरे रहेंगे कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं बिजली गिरने की भी संभावना है।

मेरठ से खबर है कि आषाढ़ लगने के बावजूद अभी मॉनसून के संकेत नहीं मिले हैं, उमसभरी गर्मी से लोग बेकरार हैं। काली घटा छाईं लेकिन बारिश के लिए दो दिन के इंतजारकी बात कही गई है। वहीं कानपुर में कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मानसून के आने के संकेत दिये हैं। वाराणसी में भी काशी बादलों से घिर गई है। 24 घंटे में 4 डिग्री तापमान गिरा है फिर भी उमस से लोगों का हाल बेहाल है। यहां पारा 8 डिग्री तक गिरने के संकेत हैं।

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज सिद्धार्थ नगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आस पास के क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना है।

Tesari Aankh
Author: Tesari Aankh

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें