वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Lucknow Weather: आग, उमस और अग्निकांड… क्यों ‘हॉटस्पॉट’ बनता जा रहा है लखनऊ?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस समय दो चीजों से तबाह है। एक तो ऊपर से आग उगल रहा सूरज यहां के लोगों को झुलसा रहा है दूसरी ओर नीचे लगातार हो रहे अग्निकांडों ने जीना मुहाल कर दिया है। रही सही कसर उमस भरी गर्मी पूरी कर देती है जो पूरे शरीर का पानी पसीने के रूप में बहाए दे रही है।

क्या 15 जुलाई तक सक्रिय होगा मानसून

अगर मौसम की बात करें तो मानसून की रात तकते लोगों की आंखें थक गई हैं अभी तक उसके दीदार नहीं हुए हैं। कहां बाढ़ से निपटने की तैयारी कर रहा था प्रशासन, वहीं अब लगता है सूखें के आकलन की तैयारी में जुटना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की दस्तक से पहले कई जिलों का मौसमी भूगोल बदल गया है। शनिवार देर रात लखनऊ सहित अवध के कई जिलों में आंधी और बारिश से तपिश से तो राहत मिली लेकिन उमस भरी गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया। हालांकि तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सोमवार को भी मौसम में खास तब्दीली के आसार नहीं हैं। हालांकि सूबे के दो दर्जन से अधिक जिलों में लू चलने और तीन दर्जन से अधिक जिलों में वज्रपात की आशंका है।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मेरठ, हापुड़, आगरा, इटावा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल आदि जिलों में लू चलने की संभावना है तो संत रविदास नगर, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, बांदा, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आस पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

इसके अलावा मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के क्षेत्रों में आंधी आने की संभावना है जो आम की फसल जो तैयार होने के करीब है को नुकसान पहुंचा सकती है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। जानकारों का कहना है कि मानसून 15 जुलाई तक एक्टिव होने की संभावना है।

इस आग का इलाज है या लाइलाइज मर्ज है

ये तो हुई तापमान की बात अब अगर बात करें अग्निकांडों की तो विकास नगर झोपड़ पट्टी, अलीगंज कोचिंग की भीषण आग की आंच अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि अयोध्या रोड पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के गोदाम में लगी आग ने क्षेत्रीय बाशिंदों की सांसों में कड़ुवाहट का जहर घोल कर चोक कर दिया। हालात इतने खतरनाक थे कि प्रशासन को दयाल रेजीडेंसी और आसपास के दर्जनों मकानों को खाली कराना पड़ गया। इस आग को बुझाने में 12 घंटे से अधिक का वक्त लगा। पानी के लिए इंदिरा नहर और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के टैंक खुलवाने पड़े तब कहीं जाकर आग बुझ पाई। इसके अलावा होटल लेवाना अग्निकांड और ट्रांसपोर्ट नगर अग्निकांड की जांच अभी जारी है। जबकि बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर और बिजली के खम्भे फुंकने का सिलसिला भी बना है, जिसके इलाज का कोई नतीजा सामने नहीं आया है।

 

Tesari Aankh
Author: Tesari Aankh

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें