South Asian University (SAU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने विभिन्न Undergraduate, Postgraduate और PhD कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने Central Board of Secondary Education (CBSE) को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह देशभर के स्कूलों और छात्रों के बीच इस जानकारी का व्यापक प्रसार करे।
SAU क्या है और क्यों है खास?
जहां तक South Asian University की विशेषताओं की बात है यह एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना SAARC देशों की सरकारों द्वारा की गई है। पिछले 16 वर्षों में यह संस्थान उच्च शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां विभिन्न देशों के छात्र अध्ययन करते हैं। इतने कम समय में इसने अपनी अलग पहचान बनायी है।
https://x.com/SouthAsianUni/status/2044035894198579408?s=20
नई दिल्ली के मैदान गढ़ी स्थित 100 एकड़ के आधुनिक परिसर में स्थित यह विश्वविद्यालय छात्रों को अंतरराष्ट्रीय और बहुसांस्कृतिक माहौल प्रदान करता है। जहां छात्रों को अपनी पर्सनालिटी निखारने का अवसर मिलता है।
South Asian University में Admission 2026 के दो तरीके
SAU में प्रवेश दो माध्यमों से होगा:
1. SAU Entrance Test
- परीक्षा तिथि: 25–26 अप्रैल 2026
- विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित
2. Direct Admission Mode
- भारत में: JEE Main, CUET, NEET, CAT, CLAT, NET, GATE स्कोर के आधार पर
- SAARC देशों में: राष्ट्रीय परीक्षाओं या क्वालिफाइंग एग्जाम के आधार पर

UG Courses में नए अवसर
South Asian University ने हाल के वर्षों में Undergraduate कोर्सेस की संख्या बढ़ाई है। प्रमुख कोर्स:
- B.Tech (Computer Science & Engineering)
- B.Tech (Mathematics & Computing)
- Dual Degree B.Tech + M.Tech
- BA LLB (Hons.)
- BBA LLB (Hons.)
- BA (Hons.) Media, Arts & Design
- Integrated BBA MBA
- Integrated BS MS
CBSE से क्या अनुरोध किया गया?
SAU ने CBSE से आग्रह किया है कि वह अपने स्कूल नेटवर्क के माध्यम से इस एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी छात्रों तक पहुंचाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र इस अवसर का लाभ उठा सकें। दरअसल सीबीएसई बोर्ड की एक अलग पहचान है और इसके व्यापक नेटवर्क को देखते हुए यह अपील की गई है।
https://tesariaankh.com/job-education-up-board-relevance-for-jee-neet-nda-2026/
कहां करें आवेदन?
छात्र South Asian University की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
👉 https://admissions.sau.int/
अगर देखा जाए तो South Asian University का Admission 2026-27 छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। देशभर के छात्रों को इसका सीधा लाभ मिल सकता है।








