निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘गॉड ऑफ वॉर’ एक बार फिर चर्चा में है। एक तरफ फिल्म की आधिकारिक घोषणा को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, तो दूसरी ओर इसके पोस्टर पर लिखी गई एक लाइन ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है। इस विवाद के बीच निर्माता नागा वामसी (सूर्यदेवरा नागवंसी) भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
दरअसल, एनटीआर आर्ट्स और फिल्म से जुड़े अन्य आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक पोस्ट साझा किया गया, जिसमें लिखा था—”वह उत्तर में जन्मे देवता हैं… जिन्हें मध्य भारत में भुला दिया गया और उन्होंने दक्षिण पर राज किया।”
यही पंक्ति विवाद की वजह बन गई। तमिल समुदाय के कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि भगवान मुरुगन (कार्तिकेय, कुमारस्वामी या सुब्रह्मण्य स्वामी) तमिल संस्कृति और आस्था के प्रमुख देवता हैं। ऐसे में उन्हें “उत्तर में जन्मा देवता” बताना उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के खिलाफ है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर पोस्ट का विरोध शुरू हो गया।
हालांकि, इस विवाद के बीच कई लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर नागा वामसी को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। फिल्म के रचनात्मक फैसले आमतौर पर निर्देशक और लेखक लेते हैं। जानकारी के मुताबिक, ‘गॉड ऑफ वॉर’ के क्रिएटिव फैसलों की कमान त्रिविक्रम श्रीनिवास के हाथ में है, जबकि फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले जूनियर एनटीआर भी महत्वपूर्ण निर्णयों में शामिल रहेंगे। नागा वामसी इस प्रोजेक्ट से निर्माता के तौर पर जुड़े हैं, लेकिन पोस्टर के कंटेंट या कहानी से जुड़े फैसलों में उनकी प्रत्यक्ष भूमिका को लेकर कोई पुष्टि नहीं है।
फिल्म की घोषणा का इंतजार
विवाद के बीच फिल्म को लेकर उत्साह भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को निर्माता सूर्यदेवरा नागवंसी ने सोशल मीडिया पर मोर (Peacock) वाला इमोजी साझा करते हुए लिखा, “जिस दिन का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, वह कल है।” इसके बाद संगीतकार एस. थमन की प्रतिक्रिया ने भी अटकलों को और तेज कर दिया।
इन पोस्ट्स के बाद फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि जूनियर एनटीआर और त्रिविक्रम श्रीनिवास की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है।
लंबे समय से तैयार हो रही है फिल्म
बताया जा रहा है कि त्रिविक्रम श्रीनिवास कई वर्षों से ‘गॉड ऑफ वॉर’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसे बड़े बजट की पौराणिक फिल्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। निर्माता सूर्यदेवरा नागवंसी भी पहले कई बार इस प्रोजेक्ट की पुष्टि कर चुके हैं और अलग-अलग मंचों पर इसके बारे में बात कर चुके हैं।
फिलहाल, फिल्म की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं, पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि निर्माता या फिल्म की टीम इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया देती है या नहीं।
वैसे आपको बता दें कि दक्षिण के मुरुगन देवता की उत्पत्ति के बारे में यह पौराणिक कथानक उत्तर भारत में मशहूर है कि भगवान शिव के दौ पुत्र थे कार्तिकेय यानी मुरुगन और गणेश। शिव में गणेश को उत्तर भारत दिया और मुरुगन को दक्षिण भारत दिया इसी वजह से महाराष्ट्र आदि क्षेत्रों में गणेशोत्सव की धूम रहती है कहते हैं उन दस दिनों में गणेश भगवान भाई से मिलने दक्षिण जाते हैं। यही धारणा इस फिल्म के विवाद की जड़ बन गई है।









1 thought on “God of War Controversy: पोस्टर पर विवाद, क्यों ट्रोल हो रहे नागा वामसी?”
Great content! Keep up the good work!