वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

फराह खान अली का बड़ा दावा, मेरे पिता संजय खान ने जीनत अमान को कभी नहीं मारा

वेटर्न अभिनेत्री जीनत अमान पर सेक्स सिम्बल का टैग सालों तक चस्पा रहा। लेकिन क्या ये उनकी मर्जी थी हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उनसे डिमांड की जाती थी कि बारिश में भीगें, नाचें-गाएं और दो डायलाग बोल दें। इतना ही नहीं ज्यादा क्लीवेज दिखाने की भी डिमांड रहती थी। एक और बड़ी बात, हालांकि यह दावा जीनत अमान का नहीं सिने ब्लिट्ज का है कि 1970 के दशक के आखिर में, जीनत अमान ने एक्टर संजय खान के साथ शादी की थी, जो ज्यादा समय तक नहीं चली। यह रिश्ता जल्द ही हिंसक हो गया। यह रिश्ता मुंबई के एक होटल में हुई बेरहम लड़ाई के बाद खत्म हुआ, जिसमें उन्हें बुरी तरह शारीरिक हिंसा का शिकार होना पड़ा और उनकी एक आंख को हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा।
बॉलीवुड अभिनेता संजय खान और अभिनेत्री जीनत अमान के रिश्ते को लेकर दशकों से कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उस कथित घटना की रही, जिसमें दावा किया जाता था कि संजय खान ने जीनत अमान के साथ एक होटल में मारपीट की थी जिससे अभिनेत्री की एक आंख स्थायी रूप से खराब हो गई। अब इस पूरे विवाद पर पहली बार संजय खान की बेटी फराह खान अली ने खुलकर अपनी बात रखी है। जीनत अमान ने तमाम हिट फिल्में दी हैं और सिने इंडस्ट्री पर लम्बे समय तक राज किया है।

एक इंटरव्यू में फराह खान अली ने कहा कि सोशल मीडिया और वर्षों से चली आ रही कई बातें पूरी तरह गलत हैं। उनके मुताबिक, उनके पिता ने कभी भी जीनत अमान पर हाथ नहीं उठाया और उन्हें हिंसक व्यक्ति के रूप में पेश किया जाना सच्चाई से परे है। मेरे पिता किसी महिला पर हाथ उठाने वाले इंसान नहीं हैं। फराह खान अली ने कहा कि वह बचपन में इस पूरे घटनाक्रम को समझने की उम्र में नहीं थीं, लेकिन बाद में अपनी मां जरीन खान से इस विषय पर बात हुई। उनका कहना है कि उनकी मां ने साफ बताया था कि संजय खान ने कभी जीनत अमान के साथ मारपीट नहीं की। फराह के मुताबिक, उनके पिता ने न तो कभी उनकी मां पर हाथ उठाया और न ही परिवार की किसी महिला के साथ हिंसक व्यवहार किया। इसलिए उनके खिलाफ वर्षों से दोहराई जा रही यह कहानी सही नहीं है।
इंटरव्यू में यह भी दावा किया गया कि जीनत अमान की आंख से जुड़ी समस्या किसी कथित मारपीट का परिणाम नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनकी मां के अनुसार जीनत अमान की मां को भी आंखों से जुड़ी परेशानी थी और यह समस्या आनुवंशिक (जेनेटिक) हो सकती है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और जीनत अमान की ओर से इस विषय पर कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Tesari Aankh
Author: Tesari Aankh

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें