बालीबुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने फैंस के लिए लंदन में मनाए गए अपने जन्मदिन की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। 39 साल की हो चुकीं सोनाक्षी ने करीब दो हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की झलकियां साझा की हैं, जिसमें वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। यह जानकारी बालीवुड हंगामा ने शेयर की है।
सोनाक्षी ने इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ट्रिप इतनी शानदार थी कि मैं तस्वीरें पोस्ट करना ही भूल गई!!! लंदन में #BirthdayTrip… कमेंट में LINK लिखिए और मैं आपको व्लॉग भेजूंगी!” उनकी इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और कपल की बॉन्डिंग की तारीफ करने के साथ-साथ व्लॉग का लिंक भी मांग रहे हैं।
जहीर इकबाल के साथ मनाया खास दिन सोनाक्षी का जन्मदिन 2 जून को था। इस मौके पर उनके पति जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और मजाकिया अंदाज में बर्थडे पोस्ट शेयर किया था, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। दोनों इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए यूके गए हुए थे। अब सामने आई तस्वीरों में दोनों लंदन की सड़कों पर घूमते, साइटसीइंग करते और मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं।

Sonakshi-Sinha-London-Trip-image-Social-Media
प्रोफेशनल फ्रंट पर भी छाई हैं सोनाक्षी वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज लीगल थ्रिलर फिल्म ‘सिस्टम’ (System) को लेकर चर्चा में हैं, जो मई के आखिरी हफ्ते में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में सोनाक्षी ने एक संघर्षरत पब्लिक प्रोसिक्यूटर (सरकारी वकील) की भूमिका निभाई है।
इसके अलावा, सोनाक्षी 20 जून को मुंबई में होने वाले ‘अमेज़न इंडिया ब्यूटीवर्स 2026’ इवेंट में भी शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जहाँ वह अभिनेत्री अनन्या पांडे और करिश्मा कपूर के साथ एक खास पैनल डिस्कशन का हिस्सा बनेंगी।








