वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Salman Khan Maatrubhumi: मातृभूमि पर बड़ा अपडेट, सलमान खान के पोस्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Salman Khan Maatrubhumi: अभिनेता सलमान खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस‘ को लेकर चल रही अटकलों के बीच सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट साझा कर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म के मेकर्स ने सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ विवाद और फिल्म के बंद होने की खबरों को खारिज किया था। अब सलमान की पोस्ट को फिल्म के ट्रैक पर होने का संकेत माना जा रहा है।

सलमान खान ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर प्रकृति के बीच अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनका फिट और दमदार अंदाज नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने केवल एक शब्द लिखा—”MAATRUBHUMI”। हालांकि यह तस्वीर फिल्म के किसी लुक से जुड़ी नहीं है, लेकिन पोस्ट का समय काफी अहम माना जा रहा है।

फिल्म बंद होने या टलने की हो रही थी चर्चा

दरअसल, हाल के दिनों में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और फिल्म की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टल सकती है या इसे बंद भी किया जा सकता है।

इन खबरों पर रविवार को सलमान खान फिल्म्स ने आधिकारिक बयान जारी कर सभी दावों को पूरी तरह निराधार बताया। प्रोडक्शन हाउस ने स्पष्ट किया कि फिल्म को अभी तक CBFC के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा ही नहीं गया है। ऐसे में सेंसर बोर्ड की आपत्तियों या प्रमाणन में देरी की खबरें पूरी तरह गलत हैं।

बयान में कहा गया कि मीडिया और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि वाली खबरें प्रसारित करने से बचना चाहिए और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा किया जाना चाहिए।

ऐसे बदल गया फिल्म का नाम

गौरतलब है कि फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण सलमा खान के बैनर सलमान खान फिल्म्स के तहत किया जा रहा है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

यह फिल्म वर्ष 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रीशूट के बाद फिल्म से चीन से जुड़े कई संदर्भ हटा दिए गए हैं।

फिल्म पहले इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज टाल दी गई। फिलहाल मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि सलमान खान की ताजा पोस्ट के बाद फैंस को उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों का रुख करेगी।

Tesari Aankh
Author: Tesari Aankh

और पढ़ें
और पढ़ें