वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दरिंदगी की इंतिहा: 13 लोगों ने दो बहनों को बंधक बनाकर पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म

बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर 13 लोगों ने पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

घटना कब की है

पुलिस के अनुसार, घटना 18 जून की है। फुलवारी शरीफ एसडीपीओ-2 दीपक कुमार ने बताया कि दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिलने पर उसी दिन जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे बाद में जांच के लिए नौबतपुर थाना स्थानांतरित कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला

पीड़िताएं झारखंड के लातेहार जिले की रहने वाली हैं और आपस में चचेरी बहनें हैं। दोनों पटना के मीठापुर इलाके में किराये के मकान में रह रही थीं। एफआईआर के मुताबिक, उन्हें नौबतपुर क्षेत्र में आयोजित एक तिलक समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया था। यह कार्यक्रम मुन्ना कुमार नामक व्यक्ति द्वारा बुक कराया गया था।

आरोप है कि समारोह स्थल पर ले जाने के बजाय कुछ लोग महिलाओं को सुनसान जगह पर ले गए। वहां दोनों को अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया और पूरी रात उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

शोर मचाने पर बचायी गईं

एफआईआर के अनुसार, अगली सुबह जब आरोपित महिलाओं को वाहन से कहीं ले जा रहे थे और वाहन फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में पहुंचा, तब पीड़िताओं ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को बचाया गया।

पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों की पहचान मुन्ना कुमार, सूरज कुमार और भानु कुमार के रूप में की है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) गठित कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और समाज में बढ़ती आपराधिक मानसिकता की भयावह तस्वीर पेश करती है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- https://tesariaankh.com/bimal-patel-elected-judge-international-tribunal-law-of-sea-itlos/

Tesari Aankh
Author: Tesari Aankh

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें