वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Navratri Kaalratri: सामूहिक शक्ति से चुनौतियां का सामना करने का संदेश देती हैं कालरात्रि

Navratri Kaalratri: नवरात्रि की सातवीं तिथि कालरात्रि है। इसे मां दुर्गा की सातवीं शक्ति माना जाता है। माना जाता है इस दिन देवी की पूजा करने वालों का मन सहस्रार में स्थित रहता है। सहस्रार क्या होता है इसे क्राउन चक्र भी कहते हैं। जो सिर के शीर्ष पर स्थित होता है। इसे हजार पंखुड़ियों वाला कमल और ब्रह्मरंध्र भी कहते हैं। यह आध्यात्मिक शक्ति और परम ज्ञान का केंद्र माना जाता है। यह मानव शरीर के सात चक्रों में शीर्ष पर सिर के चार अंगुल ऊपर माना जाता है। कहते हैं यह विशुद्ध प्रकाश है जिसमें सभी रंग स्थित हैं। इसे शिव की शक्ति से जोड़ा जाता है। कहते हैं बिना शक्ति के शिव शव समान है।

Navratri: देवी की उत्पत्ति कब और कहां

काली की देवी के रूप में उत्पत्ति संभवतः पूर्व-वैदिक काल की आदिवासी और पर्वतीय संस्कृतियों से हुई, और वे बाद में संस्कृत परंपराओं में शामिल की गईं।  डेविड किन्स्ले के अध्ययन के मुताबिक, काली का उल्लेख लगभग ६०० ईसा के आसपास एक अलग देवी के रूप में किया गया है। कालानुक्रमिक रूप से, कालरात्रि महाभारत में वर्णित(लगभग 3200) ईसा पूर्व वर्तमान काली का ही वर्णन है।

Navratri: देवी क्या करती हैं

वर्तमान स्वरूप के बारे में मान्यता है कि काली दुष्टों को दंड देती हैं। लेकिन भक्तों के लिए शुभंकारी हैं। यानी भक्तों के मन के भय को खत्म करती हैं। कालरात्रि का मंदिर, बिहार के सारण में डुमरी बुजुर्ग गांव में है। वाराणसी की कालिक गली में भी कालरात्रि का मंदिर है। वैसे काली का वर्णन सबसे पहले अथर्ववेद में अग्नि की भयंकर काली जीभ के रूप में मिलता है। इसीलिए वेदों में काली को देवता कहा गया है।

क्या है संदेश

अगर वर्तमान संदर्भों की बात करें तो आज के दौर में नारी सशक्तिकरण या मिशन शक्ति के युग में एक स्त्री के रूप में, माँ कालरात्रि को प्रेरणा का स्रोत माना जा सकता है, जो महिलाओं को निडर, आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संदेश देती हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि कालरात्रि बुराई का नाश करती हैं और यह प्रेरणा देती हैं कि सामूहिक शक्ति से समाज की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। उनकी पूजा व्यक्तिगत अंधकार पर विजय पाने और आंतरिक शक्ति को जगाने का आह्वान है, जो आज के समाज के लिए प्रासंगिक है। 

Tesari Aankh
Author: Tesari Aankh

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें