नई दिल्ली। आईक्लास (AAI Cargo Logistics & Allied Services Company Limited) ने सिक्योरिटी स्क्रीनर और असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के कुल 220 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन भर्तियों के तहत देश के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सिक्योरिटी स्क्रीनर भर्ती 2026
आईक्लास ने सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) के 158 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें देहरादून, कोलकाता, पटना, त्रिची, कालीकट और उदयपुर एयरपोर्ट शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 मई 2026 से शुरू होकर 8 जून 2026 तक चलेगी।
इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष 30 हजार रुपये, दूसरे वर्ष 32 हजार रुपये और तीसरे वर्ष 34 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
असिस्टेंट (सिक्योरिटी) भर्ती 2026
आईक्लास ने असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के 62 पदों पर भी भर्ती निकाली है। ये पद तिरुपति, त्रिची, मदुरै, भुवनेश्वर और उदयपुर एयरपोर्ट्स के लिए हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। उम्मीदवारों को हिंदी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू, मेरिट सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष 21,500 रुपये, दूसरे वर्ष 22,000 रुपये और तीसरे वर्ष 22,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- सिक्योरिटी स्क्रीनर: सामान्य/ओबीसी – 750 रुपये
- असिस्टेंट (सिक्योरिटी): सामान्य/ओबीसी – 500 रुपये
- एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/महिला उम्मीदवार – 100 रुपये
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार आईक्लास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
यूपीएससी में भी निकली हैं भर्ती
https://tesariaankh.com/upsc-recruitment-2026-various-ministry-posts/








