वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

इटली के सार्डिनिया में गुफा में फंसे 31 वर्षीय Luca Olmetto सुरक्षित बाहर

एक सनसनीखेज खबर में बीबीसी ने खुलासा किया है कि इटली की गुफा में 26 घंटे फंसे रहे गुफा विशेषज्ञ लुका ओमेटो को एक जनबर्दस्त अभियान में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह राहत भरी खबर इटली के सार्डिनिया द्वीप से सामने आई है। यहाँ एक गुफा में चट्टान खिसकने के कारण लगभग 32 फीट (10 मीटर) की गहराई में 26 घंटों से फंसे 31 वर्षीय गुफा विशेषज्ञ लुका ओमेटो को सुरक्षित बचा लिया गया है।

कहां है ये द्वीप

यह द्वीप इतालवी प्रायद्वीप के पश्चिम में और फ्रांस के कॉर्सिका द्वीप के ठीक दक्षिण में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 23,800 वर्ग किलोमीटर है। इसकी तटरेखा लगभग 1,850 से 1,849 किलोमीटर लंबी है। यहाँ का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर गेनारजेंटु पर्वतमाला में स्थित पुंटा ला मार्मोरा है, जिसकी ऊँचाई 1,834 मीटर है।

सार्डिनिया दुनिया के प्रसिद्ध ‘ब्लू ज़ोन’ में शामिल है, जहाँ लोगों की जीवन प्रत्याशा बहुत अधिक है और यहाँ 100 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। यह द्वीप अपने प्रागैतिहासिक पत्थर के शंकु-आकार के टावरनुमा स्मारकों, जिन्हें नुरागे कहा जाता है, के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ 7,000 से अधिक नूरागे मौजूद हैं। सार्डिनिया की राजधानी कैग्लियारी है, जो द्वीप के दक्षिण में स्थित है।

कैसे हुआ हादसा और रेस्क्यू?

लुका ओल्मेटो रविवार दोपहर को सार्डिनिया के मध्य-पूर्वी पहाड़ी इलाके में स्थित उरजुलेई (Urzulei) शहर की गोर्रोपेड्डू गुफा की खोजबीन कर रहे थे, तभी अचानक चट्टान ढहने से वह अंदर फंस गए। नेशनल अल्पाइन एंड स्पेलियोलॉजिकल रेस्क्यू कॉर्प्स और स्थानीय फायर ब्रिगेड के नेतृत्व में एक बड़ा अभियान चलाया गया। बचाव दल के 100 से अधिक कर्मियों ने बेहद संकीर्ण जगहों पर लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक सावधानीपूर्वक मलबा हटाकर रास्ता बनाया।

इसे भी पढ़ें- https://tesariaankh.com/cm-yogi-development-projects-time-bound-completion-up-expressway/

अस्पताल में इलाज जारी

सोमवार दोपहर को लुका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। होश में आने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर मेडिकल जांच के लिए हेलीकॉप्टर से तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लुका के गृहनगर कोड्रो गियानोस की काउंसिल ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए राहत की सांस ली और अथक प्रयास करने वाले सभी बचाव कर्मियों का धन्यवाद दिया है।

Tesari Aankh
Author: Tesari Aankh

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें