वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Lucknow News: हुसैनगंज फ्लाईओवर से उतरते समय बेकाबू हुई कार, भीषण हादसे में दो युवक गंभीर घायल

Husainganj Flyover Accident Lucknow: लखनऊ में हुसैनगंज पर उतरने वाले फ्लाईओवर से ऐशवाग की ओर से आ रही बलेनो कार हुसैनगंज तिराहे से पहले फ्लाई ओवर से उतरते समय रफ्तार बेकाबू होने के कारण दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरे इलाके मं हड़कम्प मच गया। टक्कर के तेज धमाके के साथ गाड़ी का इंजन निकलकर दूर जा गिरा। कार में बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक बलेनो कार की रफ्तार बहुत तेज थी और पुल से उतरते समय युवक गति पर नियंत्रण नहीं रख पाए और रौंग साइड कार को मोडने की कोशिश में कार बेकाबू होकर पुल की दीवार की रेलिंग से जा टकराई, यह घटना सुबह छह से सात बजे के बीच में हुई। लोग बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे थे। हादसे से सब सहम गए। यह हादसा केसरबाग थाना क्षेत्र में हुआ। किसी तरह से कार से युवकों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

खतरनाक यूटर्न पाइंट

आपको बता दें कि लखनऊ पुलिस द्वारा यातायात नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था के तहत शिवाजी मार्ग के कट को बंद कर दिया गया है जिसके चलते बांस मंडी चौराहे से हुसैनगंज आ रहा ट्रैफिक और हुसैन गंज चौराहे से शिवाजी मार्ग पर जाने वाला ट्रैफिक और फ्लाईओवर से उतर रहा ट्रैफिक आमने सामने आ जाता है। जिसके चलते यहां कई बार छिटपुट दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। खासबात ये है कि यहां से यूटर्न ले रहे वाहनों और पुलसे उतर रहे वाहनों और पुल पर चढ़ने वाले वाहनों और लालकुआं बांसमंडी चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों में पहले निकलने की होड़ लगी रहती है।

Tesari Aankh
Author: Tesari Aankh

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें