वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

CBSE Result 2026: आज जारी हो सकते हैं नतीजे, DigiLocker पर दिखा ‘Coming Soon’

Central Board of Secondary Education (CBSE) के Class 10 और Class 12 Result 2026 आज किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, DigiLocker और UMANG ऐप पर “Coming Soon” का नोटिस जारी किया गया है, जिससे संकेत मिल रहा है कि परिणाम आज घोषित किए जा सकते हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ही रिजल्ट चेक करें। ऐसे में छात्रों के मन में एक सवाल उठ रहा होगा अरे यार ये तो सब बता रहे हैं लेकिन रिजल्ट कब आएगा।

कब आएगा CBSE Result 2026? (Latest Update)

छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक CBSE ने रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया है, लेकिन चूंकि DigiLocker और UMANG ऐप पर अपडेट आ चुका है। इसलिए लग यही रहा है कि आज 15 अप्रैल 2026 को रिजल्ट आने की संभावना सबसे ज्यादा है। कोई बात नहीं घबड़ाएं नहीं परेशान न हों। अभिभावकों को भी आज के दिन बच्चों के साथ सपोर्टिव ढंग से पेश आना चाहिए उनकी टेंशन रिलीज करने वाली बातें करनी चाहिए।

CBSE Result 2026 ऐसे करें चेक (Direct Link Process)

ऑफिशियल वेबसाइट से

  1. https://results.cbse.nic.in/  पर जाएं
  2. “CBSE Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. रोल नंबर, DOB, स्कूल नंबर डालें
  4. रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  5. डाउनलोड/प्रिंट कर लें

लेकिन अभी इसके लिए परेशान न हों अभी स्क्रीन पर रिजल्ट का कोई अपडेट नहीं है। ये जो तरीका है ये आफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देखने का है।

https://tesariaankh.com/job-education-south-asian-university-admission-2026/

DigiLocker से CBSE Result 2026 कैसे देखें

DigiLocker के जरिए भी रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है:

CBSE Result 2026 OUT TODAY_ (image Social Media) (1).jpg

APAAR ID क्या है

अपार (APAAR) आईडी का मतलब होता है ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री। यह भारत सरकार की ‘एक राष्ट्र, एक छात्र आईडी’ योजना के तहत 12 अंकों की एक यूनिक डिजिटल पहचान है। यह आधार कार्ड की तरह ही छात्रों के लिए जीवनभर का शैक्षणिक रिकॉर्ड (मार्कशीट, डिग्री, सर्टिफिकेट) DigiLocker में सुरक्षित रखती है। इसलिए जिन छात्रों की यह बनी हुई है वह इससे भी रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

https://x.com/Randeep16305895/status/2044250328296837412?s=20

सबसे खास बात 12 अंकों की डिजिटल पहचान बहुत सावधानी से डालें क्योंकि गलती होने पर आप अपने नतीजे को देखने से वंचित हो जाएंगे। इसलिए रिजल्ट देखते समय कूल रहें।

UMANG App से रिजल्ट चेक करने का तरीका

UMANG ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा:

  1. ऐप डाउनलोड करें
  2. लॉगिन करें
  3. “CBSE” सर्च करें
  4. रोल नंबर डालें
  5. डिजिटल मार्कशीट देखें

बिना इंटरनेट ऐसे देखें रिजल्ट (SMS तरीका)

अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो SMS से रिजल्ट देखें:

  • टाइप करें:
    CBSE10 <Roll Number> <DOB> <School No> <Centre No>
  • भेजें: 7738299899
  • रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

CBSE के अनुसार:

  • हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं

क्या मिलेगा दूसरा मौका? (Improvement Exam 2026)

  • CBSE इस साल दो बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू कर रहा है
  • दूसरा एग्जाम: 15 मई से 1 जून 2026
  • छात्र 3 विषयों तक सुधार परीक्षा दे सकते हैं
  • बेहतर स्कोर को फाइनल माना जाएगा

हेल्पलाइन नंबर और जरूरी जानकारी

जरूरी सलाह (Important Tips for Students)

  • रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है
  • DigiLocker और UMANG ऐप पहले से सेट कर लें
  • फेक वेबसाइट और अफवाहों से बचें

अंत में हम आप से यही कहेंगे कि CBSE Result 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। छात्रों को सलाह है कि वह बिना किसी हड़बड़ी के मानसिक रूप से तैयार रहें क्योंकि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। सबसे अच्छा तरीका है इंतजार के लिए किसी अच्छी मूवी को देखें या फेवरेट गेम खेलें। और बीच बीच में रिजल्ट देखते रहें।

Tesari Aankh
Author: Tesari Aankh

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें