how to check drinking water safety: आज के समय में साफ और सुरक्षित पानी मिलना सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। खासकर पीने के पानी के जबर्दस्त संकट है। एक दौर था जब गर्मी के दिनों में प्याऊ लगा करते थे। जगह जगह सड़क के किनारे नल लगे होते थे। लोगों को साफ पानी मिला करता था। आज साफ पानी का संकट है। अब तो एक गिलास पानी पांच से दस रुपये का सीलबंद बोतल में मिल रहा है। गरीब आदमी ही सरकारी नल का पानी पीता है। बाकी लोग प्यूरीफायर लगाकर पानी पीते हैं। ऐसे में गरीब आदमी के लिए पानी का संकट उस समय गहरा जाता है जब Comptroller and Auditor General of India (CAG) की रिपोर्ट ने भी पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि जो पानी आप पी रहे हैं, वह सुरक्षित है या नहीं।
1. पानी का रंग और गंध जांचें
अगर पानी में बदबू आ रही है या उसका रंग हल्का पीला/भूरा है, तो यह अशुद्धता का संकेत हो सकता है। साफ पानी हमेशा बिना रंग और गंध के होता है। ऐसे में पानी को छान कर उबालकर ही इस्तेमाल करें
2. उबालने के बाद भी पानी स्वाद खराब लगे
पानी को 10–15 मिनट तक उबालें। इससे बैक्टीरिया और वायरस खत्म हो जाते हैं। लेकिन अगर उबालने के बाद भी स्वाद अजीब लगे, तो सावधान हो जाएं और उस पानी का इस्तेमाल न करें। वह पानी कतई पीने योग्य नहीं है।
3. TDS मीटर का इस्तेमाल करें
घर में TDS (Total Dissolved Solids) मीटर रखकर पानी की गुणवत्ता जांच सकते हैं।
- 50–150 ppm: अच्छा
- 150–300 ppm: ठीक
- 300+ ppm: सावधानी जरूरी
4. फिल्टर और RO की जांच करें
अगर आप RO या वॉटर फिल्टर इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी सर्विसिंग समय पर करवाएं। खराब फिल्टर भी दूषित पानी दे सकता है।
https://x.com/pargaien/status/2036114237790228825?s=20
5. पाइपलाइन और टंकी साफ रखें
अक्सर गंदगी पानी में नहीं, बल्कि पाइपलाइन या टंकी में होती है। हर 3–6 महीने में टंकी की सफाई जरूरी है।
https://x.com/gaonjunctionofc/status/2036299467922805227?s=20
कब हो जाएं सतर्क?
अगर आपको ये लक्षण दिखें तो पानी बदल दें:
- पेट दर्द या दस्त
- बार-बार उल्टी
- त्वचा पर एलर्जी
https://tesariaankh.com/current-affairs-delhi-groundwater-crisis-cag-report/
सुरक्षित पानी सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आपकी सतर्कता भी जरूरी है। छोटे-छोटे उपाय अपनाकर आप खुद और अपने परिवार को बड़ी बीमारियों से बचा सकते हैं।








