वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

योगी का रौद्र रूप, कब्रिस्तान और यमराज के जरिये दिया विपक्ष को संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की बागडोर थामे एक दशक बीत गया लेकिन उनके तेवर और अंदाज बताते हैं जैसे ये अभी कल की बात है। योगी आदित्यनाथ के जिस अंदाज से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अचानक मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया है। योगी ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद से आज तक उसकी धमक बरकरार रखी है। भाजपा को भी राष्ट्रीय स्तर पर योगी के इस दबंग तेवर का लाभ मिला। हालात ये हो गए कि योगी एक ब्रांड बन गए। हर चुनाव में हर सीट पर योगी के एक दौरे की डिमांड होने लगी। ज्यादा नहीं पश्चिम बंगाल को ही लें योगी माडल योगी का तेवर इतना सर चढ़कर बोला कि वहां के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण करने भगवा कपड़ों में आए जो कि योगी माडल उनकी बुलडोजर छवि का एक जीता जागता उदाहरण था।

योगी ने बताया यमराज के घर का पता

अपने भाषणों में योगी अराजक तत्वों को ऐसी चेतावनी देते हैं कि उनकी पैंट गीली हो जाए वह कहते हैं कि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले यमराज के घर जाने की तैयारी कर लें। अपराधियों पर कड़ा रुख अपनाने वाले संत मुख्यमंत्री दो टूक कहते हैं  कि हमारी सरकार उपद्रव, गुंडागर्दी और कर्फ्यू को बिल्कुल पसंद नहीं करती। यह सरकार बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को साफ चेतावनी देती है। अगर वे सीधे शब्दों में नहीं मानते हैं, तो हमारी पुलिस और सरकार उनके लिए सीधे यमराज के घर जाने का रास्ता भी खोल देती है। ये योगी का भय है कि आज अपराधी कानून के डर के खौफ में हैं।

योगी के अंदाज की ताजी बानगी काबिले गौर है वह पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहते हैं कि साल 2017 के पहले बुंदेलखंड में कहीं खनन माफिया, कहीं सैंड माफिया, लैंड माफिया, वन माफिया तो कहीं डकैतों का भारी आतंक था। किसान अपने ही खेत में जाने से डरता था और पाठा का क्षेत्र डकैतों की फिरौती वसूली का माध्यम बन गया था। अपने एक वाक्य में योगी पूरे प्रदेश का इतिहास समेटकर रख देते हैं फिर वह ललकारते हैं कि  अगर ऐसे भू-माफिया और डकैत चुनाव जीतकर जाएंगे, तो वे व्यापारियों का अपहरण करेंगे, लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जा करेंगे और गरीबों को उजाड़ेंगे।

दो टूक शब्दों दिखाया आईना

सीएम योगी की खासियत है वह बिना लागलपेट के बाद करते हैं जो कहना है सीधे कहते हैं कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में जिसको भी प्रदेश की रखवाली की जिम्मेदारी दी गई थी, वही लोग पूरे प्रदेश को लूटने में व्यस्त थे। उस समय गरीबों के लिए न तो मुफ्त अन्न की व्यवस्था थी, न उज्ज्वला योजना का लाभ मिलता था और न ही प्रधानमंत्री आवास योजना थी। आज यह डबल इंजन की सरकार है, जो किसी भी स्तर पर कोई भेदभाव नहीं करती और न ही तुष्टिकरण की नीति पर चलती है।

विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हिंदू संस्कृति और सनातन धर्म को कोसना तथा उसका अपमान करना ही अपना एकमात्र लक्ष्य बना लिया है। बीजेपी सरकार आई तो जनता का पैसा मंदिरों के विकास और धामों के सौंदर्यीकरण में इस्तेमाल हो रहा है, जबकि सपा की सरकार में यही पैसा कब्रिस्तान बनाने में जाता था। सपा के लोगों को कब्रिस्तान प्यारा है, इसलिए वे राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और मां विंध्यवासिनी धाम का लगातार विरोध करते हैं।

 

Tesari Aankh
Author: Tesari Aankh

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें