वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तीसरी आंख न्यूज डायरी: महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल से लेकर मोदी-ट्रंप मुलाकात तक, आज की बड़ी खबरें

17 जून 2026 बुधवार की सुबह की न्यूज डायरी में आपका स्वागत है। प्रस्तुत हैं आज अब तक की ताजा खबरों का गुलदस्ता आपके सुबह के नाश्ते की टेबल के लिए। जिसमें शामिल हैं देशविदेश की ताजा खबरों का अपडेट

कांग्रेस MLA महादेवप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत

पूर्व सामाजिक कल्याण मंत्री एच.सी. महादेवप्पा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने से सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में भारी विवाद खड़ा हो गया है। मनोरंजन नामक एक व्यक्ति ने राज्यपाल के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें केआरईआईएस और अंबेडकर विकास निगम से जुड़े करोड़ों के निविदा घोटाले का आरोप लगाया गया है। शिकायत में उन पर आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े समुदायों के कल्याण के लिए आवंटित सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप है, जिसके चलते उनकी विधायक पद से बर्खास्तगी की तीव्र मांग उठ रही है।

संजय राउत के आवास पर सुबह 9 बजे UBT खेमे की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ताजा अपडेट यह है कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) में टूट को लेकर हलचल बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्धव सेना के 9 में से 6 सांसद मंगलवार शाम चार्टर्ड विमान से दिल्ली पहुंच गए हैं। ये सांसद आज लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांसद सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं। यह भी दावा है कि महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। शिवसेना (शिंदे गुट) के MLC कृपाल तुमाने का दावा है कि ‘ऑपरेशन टाइगर’ अब अंतिम चरण में है। मानसून सत्र से पहले ये सांसद शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।

G-7 नेताओं ने अमेरिका-ईरान डील का एक सुर में किया स्वागत

G7 समिट में शामिल प्रमुख देशों के नेताओं ने अमेरिका-ईरान डील का एक सुर में स्वागत किया है। G7 Summit में इस समझौते को वैश्विक शांति और स्थिरता की दिशा में एक अहम कदम बताया गया। इस डील को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिससे मध्य पूर्व में तनाव कम होने और कूटनीतिक रिश्तों के मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। विश्व नेताओं ने इसे वैश्विक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना है।

लेबनान में इजरायली ड्रोन अटैक में चार लोगों की मौत, कई घायल

एक ताजा अपडेट में लेबनान में हुए इजरायली ड्रोन हमले में चार लोगों की मौत का दावा किया गया है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है तथा सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता गहरा गई है।

पिनाराई विजयन की बेटी वीणा ED के सामने पेश होंगी

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश होंगी। उन्हें कई दिन पहले समन किया गया था। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है और जांच एजेंसी उनसे कई अहम सवाल पूछ सकती है।

PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख महमूद को ब्रिक्स समिट में आने का दिया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की है।

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे व हिमांशु जांगड़ के खिलाफ गुरुग्राम में FIR दर्ज

आपको बता दें कि ‘370 की बिरयानी’ वाले विवाद पर यह एक्शन हुआ है, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ अब गुरुग्राम में FIR दर्ज हो गई है। ​यह पूरा मामला बीती 12 अप्रैल का बताया जा रहा है।

G-7 में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की आज द्विपक्षीय मुलाकात

फ्रांस में चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 16 महीने के लंबे अंतराल के बाद मुलाकात हुई है। अब से कुछ ही घंटों बाद दोनों नेताओं के बीच एक बेहद अहम द्विपक्षीय वार्ता होने जा रही है, जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा व्हाइट हाउस संभालने के बाद से भारत और अमेरिका के संबंधों में कई उतार-चढ़ाव देखे गए हैं, ऐसे में यह बैठक दोनों देशों के व्यापारिक, कूटनीतिक और रणनीतिक रिश्तों के लिहाज से बेहद निर्णायक मानी जा रही है।

अमेरिका-ईरान के बीच डील के लिए ईश्वर का शुक्रिया: पोप लियो

पोप लियो XIV ने ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे युद्ध का निर्णायक अंत होगा। रोम के पास स्थित कैस्टेल गैंडोल्फो में अपने ग्रीष्मकालीन निवास से पत्रकारों को संबोधित करते हुएपोप ने मंगलवार को कहा, “अभी भी कई मुद्दों पर सहमति बननी बाकी है, लेकिन युद्ध की स्थिति में लौटने के बजाय संवाद और बातचीत के माध्यम से ऐसा करना हमेशा बेहतर होता है।” अमेरिका और ईरान शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में अंतरिम शांति समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रहे हैं।

और खास आपके लिए अन्नदाता की खबर- https://tesariaankh.com/mekedatu-dam-protest-delhi-march-tamil-nadu-farmers-cauvery-dispute/

 

Tesari Aankh
Author: Tesari Aankh

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें