Lucknow Mayor News: लखनऊ अब गुजरे जमाने वाला लखनऊ नहीं रह गया है। अब हालात बदल चुके हैं। जनता की सुविधाओं पर पूरी फोकस है जिसकी बानगी है लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल का तीन साल का सफल कार्यकाल जिसमें हुए हैं उल्लेखनीय कार्य। इसे लेकर नगर निगम ने बेशकीमती बुकलेट जारी की है। जिसमें उपलब्धियों का वह आईना है जो किसी को भी मोह लेगा खास बात यह है कि इसमें सचाई का प्रतिशत सबसे ज्यादा है जो बाहर से आने वाले इन्वेस्टर्स के लिए एक आमंत्रण देता प्रतीत हो रहा है। सेवा और समर्पण नाम से जारी हुई यह पुस्तिका सतत विकास की उस निरंतरता का प्रतीक है जिसमें पूर्व से चले आ रहे प्रयासों को वर्तमान ने गति और दिशा प्रदान की है। आइये चित्रों के जरिये बनते हैं इस यात्रा के साक्षी










