वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pink Dolphin Viral Video: क्या ये सच में इतना रहस्यमयी है गुलाबी डाल्फिन

Pink Dolphin Viral Video:  सोशल मीडिया पर सैकड़ों पोस्ट गुलाबी डॉल्फिन  पर अब तक आ चुके हैं इसकी मुख्य वजह गुलाबी डाल्फिन का वायरल वीडियो है। समझने की बात ये है कि क्या सच में ये ‘रेयर मिरेकल’ है या इसके पीछे साइंस है? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक खूबसूरत गुलाबी डॉल्फिन पानी में तैरती नजर आ रही है। इस अनोखे रंग ने लोगों को हैरान कर दिया—किसी ने इसे “दुनिया की सबसे दुर्लभ डॉल्फिन” कहा, तो किसी ने इसे चमत्कार तक बता दिया। किसी को ये जल परी या मत्स्य कन्या नजर आई। लेकिन सवाल है—क्या ये सच में इतना रहस्यमयी है या इसके पीछे साफ वैज्ञानिक कारण है?

 क्या है ‘पिंक डॉल्फिन’?

वीडियो में दिख रही यह डॉल्फिन दरअसल Amazon river dolphin है, जिसे स्थानीय तौर पर बोटो भी कहा जाता है। ये डॉल्फिन मुख्य रूप से अमेज़न नदी (दक्षिण अमेरिका), ओरिनोको नदी बेसिन में पाई जाती है। इस तरह की कुछ मछलियां समुद्र में भी मिलती हैं लेकिन उनकी प्रजाति अलग है।

https://x.com/Rainmaker1973/status/2034042095636230612?s=20

गुलाबी रंग का असली कारण

गुलाबी डॉल्फिन का रंग कोई जादू नहीं, बल्कि पूरी तरह बायोलॉजी पर आधारित है इनकी त्वचा (skin) काफी पतली होती है, त्वचा के नीचे ब्लड फ्लो (रक्त प्रवाह) ज्यादा दिखता है, जब डॉल्फिन एक्टिव होती है या गर्म पानी में होती है, तो रंग और ज्यादा गुलाबी दिखता है यानी, जितनी ज्यादा एक्टिविटी—उतना ज्यादा “पिंक ग्लो” करता है। तो ये है सचाई।

क्या ये दुनिया की सबसे दुर्लभ डॉल्फिन है?

सोशल मीडिया पर इसे “सबसे रेयर” बताया जा रहा है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। इनकी संख्या दसियों हजार में मानी जाती है। हालांकि, ये खतरे में जरूर हैं जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। ये खतरा बांध (dams), पानी का प्रदूषण, अवैध खनन (mining) आदि से है। इन कारणों से इनके प्राकृतिक आवास पर असर पड़ रहा है।

https://x.com/JFKPASCAL/status/2034079579283894443?s=20

क्या समुद्र में भी मिलती हैं गुलाबी डॉल्फिन?

जैसा कि ऊपर चर्चा की है। कुछ समुद्री डॉल्फिन (जैसे Indo-Pacific humpback) में भी हल्का गुलाबी रंग दिखता है लेकिन वह अलग प्रजाति की होती है।

लोककथाओं में ‘बोटो’ का रहस्य

ब्राज़ील और अमेज़न क्षेत्र की लोककथाओं में बोटो को लेकर कई दिलचस्प कहानियां हैं कहा जाता है कि ये डॉल्फिन इंसान का रूप बदल सकती है, रात में जमीन पर आकर लोगों के बीच घुलमिल जाती है, हालांकि, ये सिर्फ लोककथाएं हैं—वास्तविकता से इनका कोई संबंध नहीं है

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने जमकर रिएक्ट किया जिसमें बहुत अच्छे कमेंट आए हैं जैसे “Wow, unbelievable!”, “इतनी प्यारी और दुर्लभ!”, “क्या ये सच में मौजूद है?” कुछ यूजर्स ने इसे “shiny creature” तक कह दिया है।

https://tesariaankh.com/current-affairs-fireballs-not-comets-seen-four-continents-truth/

अंत में कह सकते हैं कि गुलाबी डॉल्फिन कोई चमत्कार नहीं, बल्कि प्रकृति की एक बेहद दिलचस्प और खूबसूरत रचना है।  सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इसे “रेयर मिरेकल” बना दिया, लेकिन सच यह है कि यह एक वैज्ञानिक रूप से समझी जा चुकी प्रजाति है, इसका गुलाबी रंग रक्त प्रवाह और त्वचा की संरचना की वजह से होता है।

Tesari Aankh
Author: Tesari Aankh

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें