वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

human immortality 2030: ‘अमर’ हो सकता है इंसान? रे कुर्ज़वेल के दावे पर फिर छिड़ी बहस

human immortality 2030: टेक्नोलॉजी और भविष्य की दुनिया को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा सुर्खियों में है। मशहूर फ्यूचरिस्ट Ray Kurzweil को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि नैनोबॉट्स (Nanobots) की मदद से इंसान 2030 तक अमरता के करीब पहुंच सकता है। दिलचस्प बात यह है कि यह दावा अचानक नहीं आया, बल्कि इससे पहले भी इस पर गंभीर चर्चा हो चुकी है—खासतौर पर The Times of India की 14 नवंबर 2025 की एक रिपोर्ट में।

 रिपोर्ट क्या कहती है?

एक रिपोर्ट के मुताबिक रे कुर्ज़वेल लंबे समय से मानव अमरता (Human Immortality) पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी चर्चित किताब The Singularity Is Near में भविष्यवाणी की थी कि 2030 के आसपास इंसान जीवन को “अनिश्चितकाल” तक बढ़ाने में सक्षम हो सकता है। उनका मानना है कि बायोटेक्नोलॉजी, नैनोटेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिलकर इंसानी शरीर को बीमारी और उम्र बढ़ने से बचा सकते हैं। ये बहुत बड़ा दावा है जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचाई हुई है। चीन और रूस इस मामले में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 

नैनोबॉट्स: शरीर के अंदर ‘डॉक्टर’?

कुर्ज़वेल के सबसे चर्चित आइडिया में से एक है—नैनोबॉट्स ये बेहद छोटे माइक्रो-रोबोट होंगे, शरीर के ब्लडस्ट्रीम और कोशिकाओं में काम करेंगे, डैमेज सेल्स को रिपेयर करेंगे, बीमारियों को शुरुआती स्तर पर ही खत्म कर देंगे यानी, शरीर खुद को लगातार “अपडेट और रिपेयर” करता रहेगा।

क्या कुर्ज़वेल की भविष्यवाणियां भरोसेमंद हैं?

टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट के अनुसार कुर्ज़वेल का दावा है कि उनकी करीब 86% भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं। उन्होंने पहले ही इंटरनेट के विस्तार, पोर्टेबल कंप्यूटर, और मशीनों की बढ़ती ताकत जैसे ट्रेंड्स का अनुमान लगाया था, यही वजह है कि उनके नए दावे को हल्के में नहीं लिया जा रहा है।

https://x.com/fascinatingonX/status/2033990548059791705?s=20

‘सिंगुलैरिटी’ क्या है?

कुर्ज़वेल के मुताबिक 2029 तक AI इंसानों के बराबर सोचने लगेगा, 2045 तक “Singularity” आएगी, जहां इंसान और AI का मेल (merge) हो जाएगा, इस स्थिति में इंसानी दिमाग और टेक्नोलॉजी मिलकर असीमित क्षमता पैदा कर सकते हैं

https://tesariaankh.com/current-affairs-pink-dolphin-viral-video-truth-amazon-boto/

लेकिन क्या 2030 तक अमरता सच में संभव है?

यहीं पर वैज्ञानिक और एक्सपर्ट्स दो हिस्सों में बंटे हुए हैं, एक पक्ष उम्मीद लगाए है। इसकी वजह है AI और मेडिकल टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही है, नैनोटेक्नोलॉजी पर रिसर्च लगातार हो रही है। दूसरा पक्ष शक कर रहा है क्योंकि अभी तक नैनोबॉट्स का ऐसा एडवांस्ड उपयोग वास्तविक दुनिया में नहीं दिखा, अमरता का कॉन्सेप्ट अभी भी थ्योरी के स्तर पर है, इससे जुड़े एथिकल और सामाजिक सवाल भी बहुत बड़े हैं। अगर ऐसा संभव हुआ तो हेल्थकेयर सिस्टम पूरी तरह बदल जाएगा, जनसंख्या और संसाधनों पर दबाव बढ़ सकता है, “जीवन और मृत्यु” की परिभाषा ही बदल जाएगी। रे कुर्ज़वेल का दावा निश्चित रूप से भविष्य की झलक दिखाता है, लेकिन फिलहाल यह संभावना और कल्पना के बीच खड़ा है। रिपोर्ट भी यही संकेत देती है कि यह एक गंभीर वैज्ञानिक दिशा है, लेकिन अभी “अमरता” हकीकत से दूर है, हां, इतना तय है कि आने वाले दशक में AI + नैनोटेक्नोलॉजी = इंसानी जीवन में बड़ा बदलाव दिख सकता है।

Tesari Aankh
Author: Tesari Aankh

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें